काम में खोज लो सच्ची खुशी

आपने कुछ ऎसे लोगों को देखा होगा, जो रोज के अपने एक ही शेड्यूल से परेशान जाते हैं। उनका मन काम में नहीं लगता और बाद में काम के मारे दिखाई पड़ते हैं। वे यहां तक सोचने लग जाते हैं कि ये कॅरियर न चुना होता, तो अच्छा होता। लेकिन जब आप प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ ही गए हैं, तो आपको काम को पूरा तो करना पड़ेगा ही। तो क्यों न कुछ ऎसा करें कि काम भी होता रहे और उस काम का आनन्द भी लें। कॅरियर में संघर्ष हमेशा चलता रहता है, लेकिन उससे पार पाना आपके अपने हाथ में होता है। आप किसी चीज के प्रति जितना नकारात्मक रवैया रखते हैं, वे चीजें आपको उतनी ही बुरी लगने लगती है। इसलिए सफल होना है तो सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढिए।
काम को दें सम्मान
सबसे पहली चीज तो यह है कि आपको अपने कॅरियर की इज्जत खुद ही करनी पड़ेगी। इतना जरू