एक बार फिर साथ जॉन-बिपाशा!

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स जॉन अब्राहम व बिपाशा बसु ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आ सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों मुंबई मैराथन के लिए एक साथ दिखाई देंगे।
सूत्रों का कहना है इस इवेंट के लिए जॉन इस साल के जोडे के सहयोगी के रूप में होंगे जबकि बिपाशा किसी कारण विशेष इवेंट में उपस्थित होगी। ऎसे में कहा जा सकता है कि दोनों इवेंट शेयर करते नजर आएंगे।
लगता है ब्रेकअप के बाद जॉन बिपाशा के साथ काम करने में रूचि नहीं रखते है। जब जॉन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैनें उसके साथ काम करने के बारे में नहीं सोचा और मेरे दिमाग में ऎसा कुछ नहीं है जबकि बिपाशा ने इसका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि ब्रेकअप के बाद जॉन व बिपाशा एक साथ नजर आने से बचा करते है। खैर,अब देखना यह है कि जॉन व बिप्स साथ न