राजेश खन्ना की फिल्म को नहीं मिला वितरक

मुम्बई। बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म "रियासत" को एक भी वितरक नहीं मिला। फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी ने बताया कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज की जानी थी।
वितरक नहीं मिलने की वजह से योजना आगे बढ़ा दी गई है। 29 दिसम्बर को राजेश खन्ना का 70 वां बर्थ डे है। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज की जाएगी।
काका की आखिरी फिल्म
त्यागी ने बताया कि यह काका की आखिरी फिल्म है। वितरकों को अपने व्यवसाय की चिंता है। काका महानायक थे और उनकी आखिरी फिल्म के बारे में किसी ने भी नहीं सोचा।
उन्होंने कहा,मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। काका ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। मुझे भरोसा है कोई रास्ता जरूर निकलेगा। कुछ वितरकों ने अगले साल मार्च में फिल्म को रिलीज करने की बात की है।
फैमेली