गर्लफ्रेंड के नाम पर रखा द्वीप का नाम

लास एंजेलिस। हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने अपने निजी द्वीप के तट का नाम अपनी गर्लफ्रेंड के नाम पर रखा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड अम्बर हर्ड को क्रिसमस पर कुछ अलग उपहार देना चाहते थे।
एक वेबसाइट के अनुसार वेनेसा पाराडाइज इससे पहले डेप की 14 वर्ष तक गर्लफ्रेंड थीं।
फिलहाल डेप अम्बर के साथ बहामास में छुियां बिता रहे हैं। उन्होंने तट का नाम "अम्बर्स कोव" रखा है। यह उनकी प्रेमिका के लिए डेप की तरफ से क्रिसमस का तोहफा है।