एनिमेशन में बनाएं कॅरियर

अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो आप एनिमेशन इंडस्ट्री ज्वॉइन कर सकते हैं। इस फील्ड में क्रिएटिविटी, पैसा और शानदार कॅरियर सब कुछ है। पिछले पांच सालों में एनिमेशन इंडस्ट्री के विकास की रफ्तार काफी तेज हुई है। अब इसकी टेक्नोलॉजी में भी काफी सुधार होता जा रहा है। आज एनिमेशन प्रोफेशनल्स को काफी अच्छा पैकेज मिल रहा है।
आज थ्री डी एनिमेशन की क्वॉलिटी की वजह से इसके पसंद करने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। अच्छे संस्थानों से पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स की मांग विदेशों में भी रहती है। अगर आप एनिमेशन का कोर्स करने के लिए किसी संस्थान को ज्वॉइन करना चाहते हैं, तो उसके सिलेबस और प्रैक्टिकल लैब के बारे में जरूर जानें। क्योंकि इसकी पढ़ाई में थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल क्लासेस मायने रखते हैं।
काम का स्वरूप
थ्री-डी एनिमेशन पूरी तरह क्रिएटिविटी और टीम वर्क पर आधारित काम है। एनिमेशन बहुत बड़ा फील्ड है। इसमें आप कई लेवल पर काम कर सकते हैं। किसी थ्री-डी एनिमेशन को बनाने में कई लोगों का हाथ होता है। इसके लिए कुछ जरूरी चीज हैं, वे हैं- कहानी, कहानी के कैरक्टर, ऎनिमेशन, स्टोरी बोर्ड एनिमेशन, लाइटिंग, टैक्सचर, डायनामिक्स, वॉइस रिकॉडिंüग, डिजिटल एडिटिंग। इसके बाद ही एनिमेशन फिल्म तैयार होती है।
दिखाएं अपना कौशल
एनिमेटर के कई कार्य होते हैं। जैसे मॉडलर,ले आउट आर्टिस्ट, क्लीनअप आर्टिस्ट, स्कैनर ऑपरेटर, डिजिटल इंक और पेंट आर्टिस्ट, कम्पोजिटर, की फ्रेम एनिमेटर, बैकग्राउंड आर्टिस्ट आदि। ऎसे में यह जरूरी हो जाता है कि अगर आप क्रिएटिव हों, तब ही इस कोर्स को ज्वॉइन करें।
योग्यता और कोर्स
एनिमेशन में कॅरियर बनाने के लिए आप 12वीं के बाद डिप्लोमा या एनिमेशन में ग्रैजुएशन कर सकते हैं। पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए किसी भी विषय से ग्रैजुएट होना जरूरी है। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। एनिमेशन और मल्टीमीडिया के फील्ड में कई डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेज कराए जाते हैं, जिनके अंतर्गत एनिमेशन से जुड़ी हुई तकनीकी जानकारी और कई चीजें सिखाई जाती है। इनमें प्रमुख कोर्सेज टे्रडिशनल एनिमेशन, स्टॉप मोशन एनिमेशन, रोटोस्कोपिंग, कंप्यूटर जनरेटेड थ्रीडी और टू डी एनिमेशन, क्लेमेशन, फोटो शॉप, ड्राइंग आदि शामिल हैं।
अवसर हैं अपार
आ प एनिमेशन फील्ड में मॉडलर, ले आउट आर्टिस्ट, क्लीन अप आर्टिस्ट, स्कैनर ऑपरेटर, डिजिटल इंक और पेंट आर्टिस्ट, कंपोजिटर, की फेम ऎनिमेटर, बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर सकते हैं। आप अपनी योग्यता के आधार पर इनमें से कुछ भी चुन सकते हैं। एनिमेशन का दायरा काफी बड़ा है, इसलिए आपके पास चुनने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद रहते हैं। इस फील्ड में जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाएगा, आय भी खूब बढ़ेंगी।
प्रमुख संस्थान
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी), जेजे स्कूल ऑफ आट्र्स, इंडस्ट्रियल डिजाइन सेंटर, आईआईटी मुंबई और गुवाहाटी