बिग बॉस: जब सल्लू ने की शाहरूख की तारीफ

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स सलमान व शाहरूख की लड़ाई तो जगजाहिर है। वे दोनों हमेशा एक दूसरे के बारे कुछ कहने से बचा करते है लेकिन यह क्या! रियलिटी शो "बिग बॉस" के दौरान सलमान ने अपने प्रतिद्वंद्वी शाहरूख खान की तारीफ कर दी।
शो के दौरान इमाम सिद्दीकी व सलमान के बीच कप्तान निकेतन के नॉमिनेट को लेकर बहस चल रही थी। इस दौरान सिद्दीकी ने दावा किया कि उन्होंने ही शाहरूख को स्टार बनाया है।
सिद्दीकी ने कहा मैंने एड फिल्म के लिए प्रीति चिंटा और शाहरूख खान को कास्ट किया था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यह सुनकर सलमान भड़क गए उन्होंने सिद्दीकी से कहा कि शाहरूख इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और अपने फैंस के प्यार की वजह से हैं।
उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ अपना करियर आगे बढ़ाया जिसकी वजह से वह इतने सफल हैं न कि इस वजह से कि आपने उन्हें एक विज्ञापन के लिए कास्ट किया।
साथ ही सलमान ने खुलासा किया कि सिद्दीकी कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बेताब थे और इसे लेकर हर दिन गिड़गिड़ाते हुए उन्हें शो में शामिल करने के लिए एसएमएस करते थे।