पुरूष होने पर शाहरूख ने जताया अफसोस

मुम्बई। मुझे काफी दुख है कि मैं इस समाज और संस्कृति का सदस्य हूं। यह बात बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीय प्रशिक्षु फिजियोथेरेपिस्ट की मौत होने के बाद कही। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे दुख है कि मैं एक पुरूष हूं।
शाहरूख ने टि्वटर पर लिखा, हम तुम्हें बचा नहीं सके,लेकिन तुम्हारी आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ रही है। वह आवाज हमें कह रही है कि बलात्कार एक भूल नहीं है।
उन्होंने लिखा,मुझे दुख है कि मैं एक पुरूष हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं तुम्हारी आवाज के साथ लडूंगा। मैं महिलाओं की इज्जत करूंगा,ताकि मैं अपनी बेटी के लिए सम्मान पा सकूं।
उल्लेखनीय है कि गैंगरेप पीडिता को इलाज के लिए गुरूवार को सिंगापुर भेजा गया था। शनिवार सुबह उसने अंतिम सांसें लीं।