पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। हासिल जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रानी तालाब निवासी सूरज चुकवानी के घर से दो मोबाइल चोरी हुए थे। घर में घुसकर आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोबाइल नंबर को साइबर सेल से ट्रेस कराया तो अक्टूबर माह में यह नम्बर एक्टिवेट मिला।