14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यक्रम में संशोधन, अब एक घंटा विलंब से आएंगे पीएम

पीएम मोदी आगमनः एयरपोर्ट से डीरेका तक सादी वर्दी में होंगे सुरक्षाकर्मी
2 min read
Google source verification

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Jan 14, 2016

वाराणसी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 जनवरी का प्रस्तावित कार्यक्रम एक घंटे आगे सरक गया है। अब वह सवा दस बजे की बजाय सवा ग्यारह बजे वाराणसी बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और दोपहर बाद 1.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इधर पीएम के वाराणसी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल डीरेका तक सादी वर्दी में होंगे सुरक्षाकर्मी। अभी से लगभग रोजाना सभी होटलों, लॉज तथा रेलवे और बस स्टेशनों की होगी नियमित जांच। एहतियात के तौर पर लंका से डीरेका तक की दोनों पटरियों पर होगी बैरिकेडिंग। यह निर्देश कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने गुरुवार को ये हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कारकेट में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए स्थान का चयन अभी से कर लिया जाए और वहां सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं।

पीएम का संशोधित कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को दिन में 11.15 बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे, 11.40 बजे बीएचयू हेलीपैड पर उतरेंगे, 11.45 बजे बीएचयू से सड़क मार्ग से डीरेका के लिए रवाना होंगे, दोपहर 12 से एक बजे तक डीरेका खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिर 1..05 बजे डीरेका से बीएचयू हेलीपैड के लिए सड़क मार्ग से रवानगी। वह 1..25 पर बीएचयू हेलीपैड से बाबतपुर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे फिर सेना के विशेष विमान से 1..50 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

लंका-डीरेका मार्ग से हटाएं अतिक्रमण
कमिश्नर ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट, बीएचयू हेलीपैड, डीरेका कार्यक्रम स्थल सहित बीएचयू से डीरेका मार्ग पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। रथयात्रा से दशाश्वमेघ एवं लंका चौराहे से डीरेकातक मार्ग के दोनो तरफ से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटा दिए जाएं। इसके लिए अभियान चलाया जाय। यह जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपी गई है।

7766 दिब्यागों को दिए जाएंगे उपकरण
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होने बताया कि जिन 7766 दिव्यांगो को उपकरण उपलब्ध कराये जाने है, उनको विकास खण्ड मुख्यालयों से कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक दशा में प्रातः 9 बजे तक लाकर चिन्हिंत स्थलों पर उन्हे बैठाया जाय तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर उन्ही वाहनों से गन्तव्य तक पहुंचाया जाय। उनके उपकरण ले जाने की भी व्यवस्था की जाए, ताकि दिव्यांग उपकरण प्राप्त करने के बाद कत्तई परेशान न हों। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि 346 बसो से दिव्यांगो एवं उनके एक-एक सहायक को लाये जाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् प्राप्त उपकरणों को विकास खण्ड मुख्यालयों तक पहूंचाने के लिए 50 ट्रको की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पहूंचने के बाद दिव्यांगो को लंच पैकेट एवं पानी के पाउच मुहैया कराये जायेगे। कमिश्नर ने डीरेका कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगो के लिये तीन स्थान पर 10-10 अस्थायी शौचालय बनाये जाने तथा शुद्ध पेयजल के लिए टैकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैम्प एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का भी उन्होने निर्देश दिया।

इस बीच तय यह भी हुआ है कि एक अन्य शिवर डीरेका में ही 16 जनवरी को लगाया जाएगा जिसमें पूर्व चिह्नित दिव्यांगों के अलावा जिले के शेष दिव्यांगों का चयन कर सूची में शामिल किया जाएगा।

बैठक में ये थे शामिल
बैठक में डीआईजी एसकेभगत, जिलाधिकारी जौनपुर भानु गोस्वामी, चन्दौली सुरेन्द्र विक्रम, एसएसपी वाराणसी आकाश कुलहरी के अलावा मंडल के एसपी, अपर जिलाधिकारी नगर विध्यवासिनी राय सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।