शबीहा अंसारी होंगी आजमगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी
32 वर्षीय शबीहा अंसारी वर्ष 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकाेष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। वह शहर के पहाड़पुर की रहने वाली हैं। शिक्षाशास्त्र से एमए तक पढ़ाई की है और पहाड़पुर में एक कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। शबीहा अंसारी के पति मसूद अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस से जुड़ाव के बाद बसपा से टिकट मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से वह बसपा कैडर से जुड़ी रहीं। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी के टिकट मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का पैसला है।आजमगढ़ सीट पर भाजपा से दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा से धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं। जिस तरीके से बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है उससे सपा के मूल वोटर में सेंधमारी हो सकती है।