इसमें 45 स्कूलों के 5 हजार बच्चे शामिल होंगे। कॉलेज, कोचिंग समेत विभिन्न संस्थाओं के धावक भी मैराथन में हिस्सा लेंगे। 10 किमी की मैराथन के लिए उम्मेद क्लब में सुबह साढ़े पांच बजे रिपोर्ट करना होगा।
वहीं 6 किमी के लिए साढ़े छह बजे उम्मेद स्टेडियम में पहुंचना होगा। बृजेश दाधीच और डॉ. सविता खण्डेलिया ने वॉक ओ रन का थीम सॉन्ग तैयार किया है। दोनों दौड़ के दौरान मंच से थीम सॉन्ग की प्रस्तुति देंगे।
स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी वॉक ओ रन में 6 किलोमीटर वॉक में भाग लेने के लिए सुबह साढ़े छह बजे भी स्टेडियम में ऑन स्पॉट नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। स्टेडियम में गेट ए, बी व सी से सामान्य प्रवेश होगा।
यहां होकर गुजरेंगे धावक वॉक आे रन में दस किमी दौड़ उम्मेद क्लब और छह किमी दौड़ उम्मेद स्टेडियम से शुरू होगी। यह दौड़ अग्रसेन सर्किल, जैन दिवाकर अस्पताल, सरोवर टॉकीज, सेवन वंडर्स, जेडीबी कॉलेज होते हुए वापस उम्मेद क्लब पर समाप्त होगी।
दस किमी दौड़ वालों के दो राउंड लगाने होंगे। समापन समारोह में मैराथन विजेताओं के साथ-साथ श्रेष्ठ प्रतिभागी स्कूल्स, शहर के धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। श्रेष्ठ पांच स्कूलों को एक्सरसाइज साइकिल उपहार में दी जाएंगी। इसके अलावा सर्विस, स्कूल, कोटा बेस्ट समेत कई वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
एेसे रहें फिट हेल्थ एक्सपो में शनिवार को हॉवरबोर्ड का अभ्यास कराया गया। यहां आने वाले लोगों की बीएमआई, बॉडी फेट व शुगर चेकअप किया गया। इसके आधार पर उनको डाइट एवं न्यूट्रिशयन से साथ फिट रहना बताया। उन्हें फिटनेस ट्रेनिंग भी दी गई।
शाम को ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों ने दौड़ के फायदों के बारे में बताया। आर्ट फोर हार्ट गैलेरी में स्कूली बच्चों की पेंटिंग को भी लोगों ने देखा। शाम को एक्सपो में वॉक ओ रन से जुड़े सभी स्पॉन्सर्स को सम्मानित किया। समारोह में विधायक प्रहलाद गुंजल और यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता भी उपस्थित रहे।
शहर के स्वास्थ्य और जीवंत रहने का उदाहरण मैराथन हार्टवाइज ग्रुप के संयोजक साकेत गोयल का कहना है कि वॉक ओ रन शहर के स्वास्थ्य और जीवंत रहने का उदाहरण है। यह एक दिन की दौड़ नहीं है। लोगों को रोज चलने के लिए तैयार करना है। जो रोज चलते हैं, वे बरसों चलते हैं। इसे सिद्धांत को सभी अपने जीवन में लागू करें।
सुबह इधर जाने से बचें मैराथन के दौरान सुबह 6 से 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट व बंद किया जाएगा। इसमें अग्रसेन चौराहे से फूटा कोर्ट और ज्वाला तोप से लेकर सेवन वंडर्स तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
सूरजपोल गुमानपुरा से नयापुरा की तरफ जाने वाले वाहन चालक इंदिरा गांधी चौराहा, कोटड़ी से स्टीलब्रिज होते हुए जा सकेंगे। वहीं नयापुरा से सब्जीमंडी व पुराने कोटा में जाने वाले दोपहिया वाहन चालक लाडपुरा होते हुए और चारपहिया वाहन नयापुरा से अंटाघर व कोटड़ी होते हुए जा सकेंगे।
फैक्ट्स – 10 किमी की दौड़ में शामिल होंगे 2000 धावक। – इसमें देश भर से लेकर केन्या व अन्य जगह के धावक भी शामिल होंगे। – राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से 24 धावकों की टीम शामिल होगी।
– रजिस्ट्रेशन में करीब 25 प्रतिशत प्रतिभागी महिला धावक हैं। – 6 किमी दौड़ 20 हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे। – इसके लिए 11 हजार लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन – इसमें 45 स्कूलों के करीब 5 हजार बच्चे भाग लेंगे।
– 15 हजार से ज्यादा उपहार धावकों को दिए जाएंगे। ये ध्यान रखें – 10 किमी वाले धावक पहुंचे उम्मेद क्लब में 5:30 बजे रिपोर्ट करें – 6 किमी वाले उम्मेद स्टेडियम में साढ़े छह बजे पहुंचे