प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। रविवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियश और भोपाल में 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियश सीधी में रहा जबकि पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियश रहा।
बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा, देवास, हरदा, बड़वानी, सिवनी, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, जबलपुर, शहडोल, सागर, कटनी, मंडला जिलों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव होगा। प्रदेश में 29 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी का भी अनुमान है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांडुर्णा जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम बैतूल, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांडुर्णा जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं सागर, सीधी, मउगंज, सिंगरौली, बुरहानपुर, खण्डवा, नर्मदापुरम में उमस और तेज गर्मी पड़ सकती है।