आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। दरअसल, आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं। इस लिहाज से आलिया और इमरान भाई-बहन हैं।
सोनम कपूर और रणवीर सिंह भी रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की बहन हैं, ऐसे में ये सेलेब्स भी रिश्ते में भाई-बहन हुए।
काजोल और मोहनीश बहल भी बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स हैं, जिनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है। दरअसल, मोहनीश बहल की मां और काजोल की मां सगी बहन हैं।
करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के बीच भाई का रिश्ता है। दोनों चचेरे भाई लगते हैं।
काजोल और रानी मुखर्जी भी बहनें हैं। रिश्ते में दोनों एक दूसरे की चचेरी बहन लगती हैं।