
फैजाबाद/अयोध्या. तीन वर्षीय मासूम बच्ची जिसने अभी दुनिया देखी भी नहीं थी कि उसे दुनिया वालों ने दुनिया से विदा कर दिया। क्या गुनाह था उस मासूम का जिसकी बेरहमी से हत्या कर शव बोरे में भर कर फेंंक दिया गया। 22 अप्रैल को मासूम किंजल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसका बुधवार को घर से 50 मीटर की दूरी पर बोरी में लहूलुहान अवस्था में शव मिला था। गुरुवार को फैजाबाद पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा कर दिया। इस मासूम की हत्या करने में युवक के साथ शव को छुपाने में उसके माता पिता ने भी उसका साथ दिया था।
फैजाबाद के महराजगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव की है। जहाँ 22 अप्रैल को एक तीन साल की मासूम बच्ची किंजल अचानक खेलते-खेलते लापता हो गयी थी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं लगा अचानक गुरुवार को घर से ही कुछ कदमों की दूरी पर एक बोरी से जब दुर्गन्ध आने लगी तो लोगों ने देखा मासूम किंजल का शव लहूलुहान बोरी में पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही कि बोरी को किसी छत से फेंका गया है। अयोध्या कोतवाली एरिया से अपहृत छात्र के बरामदगी के बाद पुलिस सहज भी नहीं हो पाई थी कि जिले के महराजगंज थाना एरिया से एक मासूम बालिका की हत्या ने लोगों के दिलों में शिहरन पैदा कर दी है।
थाना महराजगंज के राजेपुर गांव निवासी जितेंद्र की करीब तीन वर्षीय बेटी किंजल 22 अप्रैल को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक किंजल खाना खाने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सक्रिय हुई महराजगंज पुलिस ने भी बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। किंजल के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा। परिजनों ने घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सिटी अरविन्द चौरसिया, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय की टीम मासूम बच्ची को तलाशने में जुटी थी और गुरुवार को बच्ची का शव बोरी में लहूलुहान बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि घर में पिता किसी कार्यक्रम में गए थे। बदनीयती से बच्ची को घर ले आया था, लेकिन चिल्लाने के कारण से उसे मार दिया और पिता के घर पह़ुचते ही इस घटना को देख पुत्र को बचाने की कोशिश में बच्ची का शव छुपाने में सहयोगी बने थे, जिसके तहत सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Published on:
26 Apr 2018 08:26 pm
