23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन से थे दोस्त के अवैध संबंध, इसलिए उसे मार डाला

दोस्त ने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला।  

2 min read
Google source verification
Friend killed friend

फैजाबाद. जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के कुमारगंज थाना एरिया के पालपुर गांव में एक ४० साल के युवक ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी, उसके बाद शव को बोरे में भर कर उसे के घर के सामने फेंक कर फरार हो गया। युवक के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची कुमारगंज एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता के दोस्त ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ लल्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

कुमारगंज क्षेत्र के पालपुर गांव के ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ लल्ला और जय कुमार तिवारी में दांत काटी दोस्ती थी। दोनों एक ही साथ बिजनी वायरिंग का काम करते थे। बुधवार को दोनों साथ में काम करने गए थे। मृतक जय कुमार तिवारी के बेटे का आरोप है कि उसके पिता काम से लौटे और उसके बाद ज्ञानेंद्र सिंह के घर गए थे, वहीं पर खाने पीने का इंतजाम रखा गया था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आए। रात करीब एक बजे राम कल्प तिवारी के घर के सामने बारामदे में साइकिल से लादकर ले जाया गया एक बोरा गिराया गया। वह बोरा बरामदे में रखी बाल्टी एवं प्लास्टिक के बोतल के ऊपर जा गिरा, जिससे तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर जय कुमार की पत्नी और उसके परिजन जाग गए।

जब जय कुमार के परिजनों ने देखा तो बोरा खून से लाल था। बरामदे में भी काफी खून बिखर गया था। जब बोरे को खोला गया तो परिजनों के होश उड़ गए। देखा कि बोरे में जय कुमार का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव रखा हुआ था। परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर कुमारगंज एसओ सुनील कुमार सिंह व चौकी प्रभारी लालधर प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनाम भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद हत्या की कडिय़ों को जोडऩे लगी। परिजनों ने बतया कि जय कुमार की हत्या उसके दोस्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर की है। मृतक के बेटे विकास तिवारी ने पिता के दोस्त ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर के लिए तहरीर दी।

बेटा बोला- पापा की हत्या कई लोगों ने मिल कर की है

एसओ ने तहरीर पर ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 302, 506 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। जब पुलिस ने ज्ञानेंद्र से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दिया। ज्ञानेंद्र का कहना है कि वह और जय दोनों साथ काम करते थे। जय कुमार तिवारी हमारे घर आया जाया करता था। इसी दौरान जय का अवैध संबंध ज्ञानेंद्र की बहन से हो गया था। ज्ञानेद्रं ने इस बारे में जय को कई बार समझाया लेकिन जय नहीं माने। इस पर ज्ञानेंद्र ने जय को रास्ते से ही हटाने की ठान ली और बुधवार की रात उनका काम तमाम कर दिया। ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि पहले जय कुमार का गला दबाया गया था जब सांस थम गई तब कुल्हाड़ी से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आला कत्ल भी बरामद कर लिया। वहीं मृतक के बेटे विकास का कहना है कि उसके पिता की निर्ममता पूर्वक हत्या ज्ञानेंद्र ने अकेले नहीं की है बल्कि हत्या में उसके अन्य साथी भी शामिल रहे हैं।