फर्रुखाबाद में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज रात आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 24 अप्रैल बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में हल्के फुल्के बादल आ सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? कानपुर में दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 अप्रैल बुधवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।