आज फर्रुखाबाद में दिन में आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज धूप भी निकलती रही। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 25 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवा चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? कानपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 25 अप्रैल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।