scriptभारतीय विद्यार्थियों के लिए खुला ग्लियन का लंदन कैंपस | Glian campus of London opened for Indian students | Patrika News

भारतीय विद्यार्थियों के लिए खुला ग्लियन का लंदन कैंपस

Published: Jul 29, 2015 11:32:00 am

हलसल ने कहा कि बदलती स्थिति के कारण संस्थान भारतीय विद्यार्थियों के
लिए विशेष उत्सुक है

glion1

glion1

लंदन। ग्लियोन इंस्टीटयूट ऑफ हायर एजुकेशन ने कहा है कि अपने लंदन कैंपस के लिए अब वह भारत सहित दुनियाभर के विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार करेगा। ग्लियोन लंदन के कैंपस निदेशक मार्टिन हलसल ने कहा कि इस ग्रीष्म में हम अपना दरवाजा सभी विदेशी विद्यार्थियों के लिए खोल रहे हैं।



उन्होंने बताया कि इससे यहां अंतर्राष्ट्रीय माहौल बनेगा। हम भारतीय विद्यार्थियों को लेकर विशेष उत्साहित हैं। संस्थान ने कहा कि लंदन कैंपस ने 2013 के ग्रीष्म में यूरोपीय संघ (ईयू) के विद्यार्थियों का आवेदन स्वीकार करना शुरू किया था। एक लाख से अधिक विदेशी विद्यार्थियों के साथ दुनिया भर के विद्यार्थियों के लिए लंदन एक पसंदीदा गंतव्य है।



ग्लियोन आतिथ्य, पर्यटन, ईवेंट, खेल और मनोरंजन प्रबंधन के क्षेत्र में कई पूर्व स्नातक और स्त्रातक पाठयक्रम चलाता है। हलसल ने कहा कि बदलती स्थिति के कारण संस्थान भारतीय विद्यार्थियों के लिए विशेष उत्सुक है। भारतीय उपमहाद्वीप में आतिथ्य उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है, इसलिए आतिथ्य क्षेत्र के लिए विशेषज्ञतापूर्ण शिक्षा की मांग बढ़ रही है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो