scriptफ्राइड चाइनिज पोहा | Fried Chinese Poha | Patrika News
चाईनीज़

फ्राइड चाइनिज पोहा

कुछ सिम्पल चाइनिज डिश होती है जो आप कभी भी घर में ट्राय कर सकती है और घरवालों को खिला कर तारीफ पा सकती है।

Dec 08, 2015 / 01:09 pm

राखी सिंह

poha

poha

चाइनिज डिश पसंद करने वाले सदस्यों में ज्यादातर बच्चें शामिल होते है। आप घर में आसानी से चाइनिज डिश बना सकती है। कुछ सिम्पल चाइनिज डिश होती है जो आप कभी भी घर में ट्राय कर सकती है और घरवालों को खिला कर तारीफ पा सकती है।पोहा सुबह का खास नाश्ता होता है लेकिन,आप चाहे तो हर बार बनने वाले इस पोहे में आप डिफरेंट टेस्ट डाल सकती है। इस बार आप चाइनिज पोहे बनाए और सीख जाएं कम समय में बनने वाली एक चाइनिज डिश।

चलिए, बनाते है कम समय में बनने वाले चाइनिज पोहे।

सामग्री:

पोहा-2 कप
शिमला मिर्च-1
गाजर-1
प्याज-1
बींस-3-4
बन्द गोभी-आधा
फूल गोभी-आधा
कॉर्न
तेल-2 चम्मच
सोया सॉस
चिली सॉस,
सिरका
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च

यूं बनाएं:

पोहा पानी में भिगो कर फैला दें। तेल गरम कर के प्याज व सभी सब्जियां भून लें। नमक, मिर्च व सास मिलाएं। अब इसमे पोहा डालकर मिलाएं। टमाटर व प्याज से सजा कर परोसें।

Home / world / Chinese / फ्राइड चाइनिज पोहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो