scriptप्यार के रिश्ते में उम्र नहीं रखती मायने | Age is just a number...Love your Partner fullest | Patrika News

प्यार के रिश्ते में उम्र नहीं रखती मायने

Published: Dec 18, 2014 07:03:00 pm

दो विपरीत एक दूसरे को आकर्षित करते हैं, साइंस का पहला नियम है और ऎसा ही आपके
रिश्ते में है।

रिश्तों में हमेशा प्यार बना रहे इसके लिए जरूरी है सही समझ और समझ उम्र के साथ बढ़ती …
रिश्तों में हमेशा प्यार बना रहे इसके लिए जरूरी है सही समझ और समझ उम्र के साथ बढ़ती है। जहां तक बात है मां-बाप, भाई-बहन के रिश्ते की तो इन रिश्तों की अपनी एक मर्यादा है। इन रिश्तों में प्यार और समझ बनानी नहीं पड़ ती, यह रिश्ते अपने आप में परिपूर्ण रिश्ते हैं।


हर इंसान की जिंदगी में सबसे अंत में आने वाला रिश्ता होता है अपने लाइफ पार्टनर का, जो बचपन से हमारे साथ नहीं, उसे जानते भी नहीं और यकायक वह आपके जिवन का सबसे कीमती और विश्वास भरा रिश्ता बन जाता है। आपकी पार्टनर आपसे छोटी हो या बड़ी उसकी हर बात आप आंख बंद करके मान लेते हैं, यहां तक की वह आपके हर अच्छे और बुरे काम में शामिल होती है।


ज्यादातर लोग यह मानते है कि लड़के की उम्र लड़की से बड़ी होनी चाहीए जिससे तालमेल बना रहता है, पर क्या यह भ्रम नहीं है? ऎसे कई पार्टनर्स हैं जिनमें लड़की लड़के से बड़ी है लेकिन उनकी आपसी समझ और एक दूसरे के लिए इज्जत से वहां उम्र कोई अड़चन नहीं है। कई लोग अपनी पार्टनर की सही उम्र नहीं बताते क्योंकि उनको अपने दोस्तों के सामने संकोच होता है, अगर आप भी ऎसे ही किसी संकोच में जी रहें है तो आप गलत हैं। आपकी पार्टनर उम्र मे चाहे आपसे बड़ी हो या छोटी वह आपकी हर जरूरत में आपके साथ है, उसका तजुर्बा और समझ आपसे ज्यादा है।


ऎसे रिश्ते में जरूरी है आप अपनी पार्टनर को समझें क्योंकि आपके रिश्ते में उम्र के फर्क का अहसास आप ही उसे दिलाएंगे और यह आपकी पार्टनर को दुख देने का एक कारण होगा।


महिलाएं हमेशा अपने पति से छोटी बने रहना चाहती हैं चाहे वह उनकी समझ हो या उनका लुक, वे हमेशा कोंशियस रहेती हैं। यह सब वे अपने लिए नहीं बल्कि आप के लिए करती है।


उनकी सलाह को मानना आपके लिए फायदे वाला होगा, क्योंकि आपकी पार्टनर आपसे ज्यादा तजुर्बा रखती है। ऎसे में इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इस बात का अहसास न हो कि आप उसकी बात इसलिए मान रहें है क्यिोंकि वो उम्र में आपसे बड़ी है, बल्कि इसे एक आपसी समझ की तरह हेंडल करें।


आपका नेचुरल रहना आपकी पार्टनर को हमेशा खुश रखेगा। यदि आप उनकी उम्र आपसे बड़ी है यह सोच कर अपनी बातों को नेचुरल ना रखकर बनावटी बनाएंगे तो वह तुरंत ही समझ जाएंगी और उसे यह अहसास होगा कि आप उसे खुश करने के लिए ऎसी बातें कर रहे हैं।


अपनी जिंदगी को आज में जीऎं। अपनी पार्टनर को हमेशा सबसे ज्यादा स्पेशल और खुबसुरत होने का अहसास दिलवाएं।


दो विपरीत एक दूसरे को आकर्षित करते हैं, साइंस का पहला नियम है और ऎसा ही आपके रिश्ते में है। आपकी पार्टनर हमेशा आपकी तरफ आकर्षित रहेंगी क्योंकि आप उसे उसकी उम्र से कम होने का अहसास दिलाते है। महिलाएं अपने से कम उम्र के लड़को की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो