scriptधोनी ने पहले जीता दिल, फिर दस्तानों से बनाया रिकॉर्ड  | MS Dhoni now 4th in most dismissal by wicketkeeper`s list | Patrika News
Uncategorized

धोनी ने पहले जीता दिल, फिर दस्तानों से बनाया रिकॉर्ड 

जॉनसन की बाउंसरों को अपने शरीर पर झेला और दर्द का अहसास तक नहीं होने दिया

Jan 01, 2015 / 01:24 pm

शक्ति सिंह

ब्रिस्बेन। भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी दिलेरी से सबका दिल जीत लिया। साथ ही विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में भी कमाल कर दिया।


बल्लेबाजी करने के दौरान धोनी ने ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों की शॉर्ट पिच गेंदों का डटकर सामना किया। उन्होंने कंगारू टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज मिचेल जॉनसन की बाउंसरों को अपने शरीर पर झेला और दर्द का अहसास तक नहीं होने दिया। ऎसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि काफी बार किया और रन भी बटोरे। धोनी के इस बर्ताव के चलते जॉनसन समेत अन्य ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों को मायूसी का सामना करना पड़।


वहीं क्रिस रोजर्स का कैच पकड़ते ही एमएस धोनी ने विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में भी एक और सफलता अपने नाम कर ली। इस कैच के साथ ही धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार करने वाले चौथे विकेटकीपर बन गए। धोनी के अब 459 पारियों मे 629 शिकार हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली को पीछे छोड़ा। हीली ने 628 शिकार किए थे। इस सूची में धोनी से आगे दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं। बाउचर के नाम 998, गिलक्रिस्ट के नाम 905 और संगकारा के 652 शिकार है।

Home / Uncategorized / धोनी ने पहले जीता दिल, फिर दस्तानों से बनाया रिकॉर्ड 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो