scriptलड़की समझ किन्नर से की शादी, सुहागरात को खुली पोल | In a bizzare incident, man marries a shemale | Patrika News
विविध भारत

लड़की समझ किन्नर से की शादी, सुहागरात को खुली पोल

लड़के को झटका तब लगा जब सुहागरात को उसे पता
चला कि उसकी बीवी असल में किन्नर है

Jul 05, 2015 / 12:09 pm

दिव्या सिंघल

marriage

marriage

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लड़के को प्यार करना महंगा पड़ गया। जिस लड़की से उसने प्यार कर शादी रचाई, वे असल में किन्नर निकली। सुहागरात के वक्त लड़के को उसकी सच्चाई का पता चला।

दरअसल मुरादनगर में मल्टीनेशनल कंपनी में एक लड़का जॉब करता था, जिसे उसी कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। बीते सोमवार को दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। लड़के के परिवार को भी लड़की से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन लड़के को झटका तब लगा जब सुहागरात को उसे पता चला कि उसकी बीवी असल में किन्नर है।

सच्चाई सामने आते ही लड़के और उसके परिवार वाले भड़क गए। राज खुल जाने पर लड़की ने भी सच्चाई मान ली कि वह किन्नर है। मामला पंचायत जा पहुंचा, जहां शुक्रवार को पंचायत ने लड़के को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़का उसके साथ रहने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद पंचायत ने लड़के को अलग रहने के लिए लड़की को कुछ पैसे चुकाने का फरमान जारी किया। पहले लड़की की फैमिली नहीं चाहती थी कि दोनों अलग हो, लेकिन बाद में उन्होंने पंचायत की बात मान ली।

Home / Miscellenous India / लड़की समझ किन्नर से की शादी, सुहागरात को खुली पोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो