scriptकृष्ण के वृंदावन में रच बस गईं हॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा, एक गरीब बच्चे को किया अडोप्ट | actress Marie Avgeropoulos adopt an indian underprivileged child | Patrika News

कृष्ण के वृंदावन में रच बस गईं हॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा, एक गरीब बच्चे को किया अडोप्ट

Published: Apr 15, 2018 03:21:48 pm

Submitted by:

Riya Jain

इन दिनों हॅालीवुड एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज भी भारत यात्रा पर निकली हैं।

Marie Avgeropoulos

Marie Avgeropoulos

विदेश के लोगों को अक्सर हमारे देश का अनोखा कल्चर आकर्षित करता है। हर साल यहां करोडो़ं की तादात में विदेश से लोग घूमने आते हैं। हॅालीवुड स्टार्स को भी यह जगह मोह लेती है। इन दिनों हॅालीवुड एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज भी भारत यात्रा पर निकली हैं। उन्हें यह देश बहुत पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि यहां आकर वह भगवान कृष्ण की परम भक्त बन गई हैं। उन्हें कृष्णा का वृंदावन भा गया है।

 

Marie Avgeropoulos

भगवान कृष्ण की भक्त हैं मैरी
यूपी के जाने-माने ब्रज इलाके में एक्ट्रेस दो खास काम करने आई हैं। दरअसल वह भगवान कृष्ण को और करीब से जानना चाहती हैं और यहां कुछ सोशल वर्क करना चाहती हैं। भारत की यात्रा पर निकली मैरी हाल में संदीपन मुनी के एक स्कूल विजिट पर गईं। वहां उन्होंने बच्चों के साथ खास वक्त बिताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर मथुरा के स्कूल के बच्चों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

प्रिंस हैरी और मेगन ने शादी में आने वाले मेहमानों से की खास अपील, आप भी पढ़ें

 

Marie Avgeropoulos

एक बच्चे को लिया गोद
भारत का कल्चर समझने के बाद उन्हें इस देश से ऐसा प्यार हुआ की उन्होंने इस स्कूल के एक बच्चे को गोद ले लिया। मैरी अब इस बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी। इतना ही नहीं फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी मैरा ने संस्था की सहायता के लिए लॉस एंजेलिस में Food for Life Vrindavan नाम का इवेंट भी ऑर्गनाइज किया।

 

Marie Avgeropoulos

भारत में आकर सपना हुआ पूरा
गौरतलब है कि मैरी ने साल 2009 में फिल्म ‘I Love You Beth Cooper’ से अपने कॅरियर शुरुआत की थी। मैरी ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत में अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा,’मेरा बचपन से ही ये सपना था कि मैं कृष्ण और भारत के बारे में जानूं और मेरा ये सपना फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन के जरिए पूरा हो गया है’।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो