scriptपत्नी की सहेली से किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल | rape with wifes friend | Patrika News

पत्नी की सहेली से किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

locationजबलपुरPublished: Jan 11, 2018 11:31:57 am

Submitted by:

deepak deewan

जबरन शारीरिक सम्बंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा आरोपी, बदनामी के डर से चुप रही युवती

rape with wifes friend

rape with wifes friend

जबलपुर. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एक सहेली के साथ बेहद बुरा किया। इस बदमाश ने पत्नी की सहेली से जान-पहचान का नाजायज फायदा उठाते हुए उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा। उसकी हरकतें न केवल जारी रहीं बल्कि इसमें और इजाफा हो गया। उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए इसका वीडियो बना लिया। युवती को वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर जब-तब उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। अपने अच्छे भले जीवन को यूं नर्क में बदलते देख युवती परेशान हो उठी और आखिरकार उसने हैवान की शिकायत पुलिस को कर ही दी। पीडि़त महिला ने बुधवार को हनुमानताल थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अकेला देख किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला एक महिला लोन समूह की सदस्य है। उसके समूह में रिजवाना नामक महिला आती थी। रिजवाना के पति मुस्ताक मंसूरी ने महिला से जान पहचान की। लोन के काम से मुस्ताक उसके घर आने-जाने लगा। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि लगभग दो साल पूर्व मुस्ताक एक दिन उसके घर आया थाा। जान-पहचान होने के कारण उसने मुस्ताक को घर के अंदर बैठा लिया। उस दिन वह घर में अकेली थी। युवती को अकेला देख मुस्ताक ने उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। युवती ने उसका बहुत विरोध किया पर आरोपी अपने गंदे इरादे में कामयाब हो गया। बदनामी के डर से वह चुप रही।

बना लिया वीडियो
युवती के अनुसार उसे घटना के एक सप्ताह बाद मुस्ताक फिर उसके घर पहुंचा और फिर जबरन शारीरिक सम्बंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। लंबे अर्से से ब्लैकमेलिंग झेल रही और उसकी मांगे पूरी करते हुए थक चुकी युवती आािखरकार पुलिस के समक्ष पहुंच गई। जब २५ दिसंबर को भी आरोपित ने दुष्कर्म किया तो पीडि़ता ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो