scriptLok Sabha Elections 2024: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल मैदान में, प्रचार थमा, 102 सीटों के लिए कल डाले जाएंगे वोट | Lok Sabha Elections 2024: 8 Union Ministers, 2 former CMs and 1 former Governor in the fray in the first phase, campaigning ends, votes will be cast for 102 seats tomorrow | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल मैदान में, प्रचार थमा, 102 सीटों के लिए कल डाले जाएंगे वोट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए कुछ संवेदनशील इलाकों को छोडक़र 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल की तैनाती की गई है।

नई दिल्लीApr 18, 2024 / 07:18 am

Paritosh Shahi

first phase voting
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम थम गया। इस चरण में 19 अप्रेल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल उन नेताओं में शामिल हैं, जिनकी चुनावी किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा। इस चरण की सीटों में राजस्थान की 25 में से 12, मध्य प्रदेश की 29 में से छह, छत्तीसगढ़ की 11 में से एक, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ और महाराष्ट्र की 48 में से पांच सीटें शामिल हैं। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के लिए मतदान होगा।

कड़े सुरक्षा प्रबंध

कुछ संवेदनशील इलाकों को छोडक़र 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल की तैनाती की गई है।

इन राज्यों में होगी पोलिंग

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पुड्डुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप।

गडकरी हैट्रिक की तैयारी में

केंद्रीय सडक़-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से जीत की हैट्रिक की तैयारी में हैं। उन्होंने 2014 में सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख मतों से हराया था। पिछले चुनाव में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के मौजूदा प्रमुख नाना पटोले को 2.16 लाख मतों से हराकर सीट बरकरार रखी थी।

इन दिग्गजों का होगा फैसला

नितिन गडकरी- नागपुर
किरण रिजिजू- अरुणाचल पश्चिम
सर्बानंद सोनोवाल- डिब्रूगढ़
संजीव बालियान- मुजफ्फरनगर
भूपेंद्र यादव- अलवर
ए. राजा- नीलगिरी
कार्ति चिदंबरम- शिवगंगा
तमिलिसाई सुंदरराजन- चेन्नई दक्षिण
नकुलनाथ- छिंदवाड़ा

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल मैदान में, प्रचार थमा, 102 सीटों के लिए कल डाले जाएंगे वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो