Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
Follow Patrika Videos on Youtube Follow PatrikaNews on Facebook Follow PatrikaNews on Twitter | Last updated - Tuesday, February 09, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | SMS Alert
Photo Gallery Epaper कानपुर: छात्र ने अपने साथी छात्र को गोली मारी • दिल्ली: एटीएस ने तीन नाइजीरियाई युवकों को गिरफ्तार किया |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
India
Bookmark and Share Save E-mail Print
 
आन्ध्र में रेड्डी बंधुओं की खानों की जांच
 

हैदराबाद। आन्ध्र प्रदेश सरकार ने कर्नाटक के पर्यटन मंत्री जी. जर्नादन रेड्डी के मालिकाना हक वाली कम्पनी ओबुलापुरम माइनिंग कार्पोरेशन (ओएमसी) की अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं।

शिकंजा कसा

पहली बार आन्ध्र सरकार ने शक्तिशाली रेड्डी परिवार की खदानों की जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रेड्डी बन्धुओं ने करीब तीन सप्ताह पहले बगावत करके कर्नाटक की भाजपा सरकार को पतन के कगार तक पहुंचा दिया था। दरअसल आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद से ओएमसी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया था। कहा जाता है कि कर्नाटक के रेडडी बंधुओं और वाईएसआर रेड्डी के बीच खनन व्यवसाय में साझेदारी थी।

आन्ध्र के मुख्यमंत्री के. रोसैया ने आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। कमेटी से 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उद्योग विभाग भी अलग से एक जांच करके 10 दिन में रिपोर्ट देगा। तेलुगूदेशम पार्टी और विरोधी दलों ने आरोप लगाया था कि रेडडी की कम्पनी की ओर से 5 अरब रूपए से ज्यादा कीमत का लौह अयस्क कर्नाटक से आन्ध्र प्रदेश में लाया गया है।

पांच नोटिस दिए

आन्ध्र प्रदेश में अनन्तपुर जिले के एक वन अधिकारी ने ओएमसी को अवैध खनन, वनभूमि पर अतिक्रमण, जंगलों में अवैध मार्ग निर्माण और परमिट का उल्लंघन करके खनिजों के परिवहन सम्बन्धी आरोपों को लेकर कई नोटिस दिए हैं।


Add Fav Set Default Go Top
Print Save E-mail Bookmark and Share
       more news in India
 
      write to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Patrika | My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal