Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Fri, Sep 03, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Videos | Forum | SMS Alert
Photo Gallery Epaper कोलंबों में सड़क किनारे हुए विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत • फिल्म कलाकार व निर्देशक दिलीप रॉय का कोलकाता में निधन • मणिपुर में उग्रवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद • नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या की • हकीमुल्लाह पर अमरीका ने रखा 50 लाख डॉलर का इनाम • पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया • बरेली की एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना पर हमला • तोमर सहित चार पहलवान डोपिंग में धरे गए |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Ganganagar
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट
ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश
 

श्रीगंगानगर। घमूड़वाली थाना क्षेत्र के रिडमलसर गांव में आरएमपी कुलदीप सिंह के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने गुरूवार को पर्दाफाश कर गांव के दो युवकों सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने लूटपाट कर रोटी पकाने वाले तवे से चिकित्सक की हत्या की थी।

पुलिस अधीक्षक रूपिन्द्र सिंघ ने बताया कि 20 अप्रेल की रात को रिडमलसर में आरएमपी कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पंकज शर्मा (22) पुत्र जगदीश निवासी रिडमलसर, सतपाल उर्फ सतिया सुथार (21) पुत्र बुधराम निवासी रिडमलसर तथा सुदेश नायक (26) पुत्र संतराम निवासी भूप कॉलोनी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि 20 अप्रेल की रात को वह दीवार फांदकर आरएमपी के घर घुसे। तवे व दुरमट से कुलदीप सिंह की हत्या करने के बाद वे 22 हजार रूपए व इलेक्ट्रोनिक्स का सामान लूट कर अंधेरे व आंधी का फायदा उठाकर फरार हो गए।

22 हजार से मिला सुराग
परिजनों ने तीसरे दिन पहुंचकर शव की सुपुर्दगी ली। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना से चार-पांच दिन पहले ही उन्होंने कुलदीप सिंह को 22 हजार रूपए भेजे थे। साथ ही घर में कुछ कीमती सामान था जो गायब है। ऎसे में पुलिस ने घटनास्थल पर मिले हाथापाई के निशान से अनुमान लगाया कि वारदात करने वालों का कुलदीप ने मुकाबला किया है। ऎसे में गांव के संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू की तो सतपाल सुथार के हाथ पर चोटों के निशान का पता लगा। उससे सख्ती से पूछताछ करने पर वारदात खुल गई।

पेचिदा था मामला
आरएमपी की हत्या का खुलासा अगले दिन 21 अप्रेल की सुबह हुआ था। रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र çंहंगोनिया, पुलिस उप अधीक्षक केसरीचंद जांदू व घमूड़वाली के थानाधिकारी भगवती सिंह मौके पर पहुंचे। कुलदीप सिंह घर में अकेला रहता था, ऎसे में पुलिस ने सबसे पहले उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों से परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली। इसमें मिली डायरी में लिखे सभी टेलीफोन नम्बर डायल करने पर एक नम्बर अमरीका में लगा। जो कुलदीप सिंह के पिता का था।

अवैध संबंधों की आशंका
वारदात के करीब एक पखवाड़ा पहले कुलदीप सिंह के एक औरत के साथ अवैध संबंधों को लेकर पंचायत हुई थी। ऎसे में पुलिस ने सबसे पहले इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरा शक मृतक के भाई पर गया जिसके साथ पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

Add Fav Set Default Go Top
प्रिंट ईमेल Bookmark and Share
 
 
 
 
      write to the editor
Write here:
(Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
       more news in Ganganagar
 
 
Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal