Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Fri, Sep 03, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Videos | Forum | SMS Alert
Photo Gallery Epaper कोलंबों में सड़क किनारे हुए विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत • फिल्म कलाकार व निर्देशक दिलीप रॉय का कोलकाता में निधन • मणिपुर में उग्रवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद • नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या की • हकीमुल्लाह पर अमरीका ने रखा 50 लाख डॉलर का इनाम • पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया • बरेली की एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना पर हमला • तोमर सहित चार पहलवान डोपिंग में धरे गए |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Indore
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट
प्राचार्य कक्ष में चली कुर्सियां
 

इंदौर। छात्रा भारती यादव की आत्महत्या के लिए परीक्षा व्यवस्था को दोषी ठहराने होलकर कॉलेज गए एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। प्राचार्य कक्ष में ही दोनों संगठनों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। हंगामा देख पुलिस बुलाना पड़ी।

एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष पिंटू जोशी समर्थकों के साथ करीब 12 बजे कॉलेज पहंुचे। प्राचार्य कक्ष के दरवाजे पर ताला लगा था। कार्यकर्ताओं ने लात मार-मारकर ताला तोड़ा और कक्ष में घुस गए। इसी बीच गौरव रणदीवे के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता भी प्राचार्य कक्ष में घुसे। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की और थोड़ी ही देर में नौबत मारपीट तक आ गई। कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां उठाकर फेंकी। कुछ ने प्राचार्य कक्ष में रखे फोन और दस्तावेज फेंकना शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ते देख प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

प्राचार्य को घेरा
प्राचार्य डॉ. हरबंससिंह पहुंचे तो दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। छात्र नेताओं ने कहा कॉलेज की परीक्षा व्यवस्था से छात्रों पर दबाव बढ़ रहा है। भारती की आत्महत्या को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। परीक्षाओं के बीच इतना कम समय होता है कि वे पढ़ाई नहीं कर पाते। परिणाम आत्महत्या के रूप में सामने आता है। संगठनों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ ही परीक्षा नियंत्रक को हटाने की मांग की।

भारती तो कभी फेल ही नहीं हुई
प्रदर्शन के लिए पहुंचे छात्र नेताओं को मामले की पूरी जानकारी नहीं थी। वे भारती की आत्महत्या का कारण उसका पिछले सेमेस्टर में फेल होना बता रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने हंगामे के बाद दस्तावेज टटोले तो पता चला भारती कभी फेल ही नहीं हुई। उसके परिजन ने भी सेमेस्टर में फेल होने को ही कारण बताया था। प्राचार्य डॉ. हरबंससिंह का कहना है भारती पांचवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा में ही पास हो गई थी और उसे किसी भी विषय में एटीकेटी नहीं आई थी।

Add Fav Set Default Go Top
प्रिंट ईमेल Bookmark and Share
 
 
 
 
      write to the editor
Write here:
(Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
       more news in Indore
 
 
Readers Speak:
ye to sab thik he malawa mil se mukti dham wali road ka to atikramn hatwao wo kisi ko nahi dhik raha sabji walo ne pura rasat ghar rakha he or upar se sadk khudi hui he krapa kar is or dhyan kandrit kare or jald hi hatwae

[Posted by : ankit, indore ]
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal