| |
|
कोर्ट रूम में ताला जड़ा
जबलपुर। ऋण वसूली अधिकरण की पीठासीन अधिकारी एमजी पद्मिनी के आचरण के खिलाफ अधिवक्ताओं ने गुरूवार को कोर्ट रूम में तालाबंदी कर दी। पीठासीन अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। डीआरटी के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। वकीलों की कामबंद हड़ताल के चलते हाईकोर्ट, जिला न्यायालय, डीआरटी और उपभोक्ता फोरम में दैनिक कार्य पूरी तहर प्रभावित रहा। अदालतों में आए पक्षकार दिनभर परेशान रहे।
गुस्साए अधिवक्ताओं ने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अब यह आर-पार की लड़ाई हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पीठासीन अधिकारी को हटाया नहीं जाता, तब तक वे रोज सुबह डीआरटी में तालाबंदी करेंगे।
वकीलों के प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अधिवक्ताओं ने कहा कि पीठासीन अधिकारी वकीलों को हिन्दी में बहस नहीं करने देतीं और अंग्रेजी में ही सुनवाई करती हैं। यह भी आरोप है कि पीठासीन अधिकारी अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार करती हैं। वकीलों ने कहा कि राष्ट्रभाषा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। मंगलवार को पीठासीन अधिकारी ने पुलिस द्वारा कुछ अधिवक्ताओं को बलपूर्वक कोर्ट से बाहर निकलवा दिया था। इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने कामबंद हड़ताल का निर्णय लिया और शहर के किसी भी न्यायालय में वे उपस्थित नहीं हुए।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|