Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Fri, Sep 10, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Videos | Forum | SMS Alert
Photo Gallery Epaper उत्तरप्रदेश : बाराबंकी में दीवार ढहने से बच्चे समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत • कैलीफोर्निया में विस्फोट से कई घरों में फैली आग • रूस : आत्मघाती हमले में मृतकों की 16 हुई • सुप्रीम कोर्ट ने दी 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के आरोपी अबु सलेम के खिलाफ आपराधिक कानून के तहत मुकदमे की मंजूरी • रिजवानुर रहमान मामले में पुन: सीबीआई जांच के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Sehore
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट
स्कूलों में नहीं हुआ बीमारी का चेकअप
 

सीहोर। मप्र शासन की मंशानुसार प्रदेश के सभी स्कूलों में मेडीकल कैम्प और चिकित्सकों की मदद लेकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराने के आदेश हैं। लेकिन जुलाई माह बीतने को है लेकिन जिले के किसी स्कूल में बच्चों का मेडीकल चेकअप नहीं कराया गया है।

जबकि जिले भर के अस्पतालों में उल्टी दस्त के मरीजों की भरमार देखी जा रही है। जिनमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। बच्चों में अधिकांश बीमारियां संक्रमण के कारण होती हैं। जिसमें सर्दी जुखाम,आंखों की बीमारियां शामिल हैं। वहीं अशुद्ध जल एवं खाद्य पदार्थों के कारण उल्टी दस्त,पीलिया जैसी बीमारियां होती है।

मच्छर जनित बीमारियां
वायरल, मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया बीमारियां शामिल हैं। इन दिनों बरसात के कारण मच्छरों की खासी तादाद बढ़ी हुई है। अशुद्ध पानी एवं खाद्य पदार्थों के प्रयोग से उल्टी दस्त की बीमारी बढ़ी हुई है। वहीं सर्दी जुखाम, आंखों की बीमारियां संक्रमित बच्चे से अन्य बच्चों में फैल रही है। इस कारण स्कूलों में जुलाई माह में ही मेडीकल कैम्प लगाकर जांच की जाना चाहिए थी। लेकिन जिले के स्कूलों में ऎसा नहीं हो सका है।

जिला अस्पताल सहित ब्लॉकों पर अस्पतालों में उल्टी दस्त के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिसमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। जुलाई माह में इछावर ब्लॉक के ब्रिजिशनगर में उल्टी दस्त से दो दर्जन बच्चे बीमार हो चुके हैं। जिसमें स्कूल का गंदा पानी ही जिम्मेदार माना गया था। आष्टा ब्लॉक के ग्राम मैना में उल्टी दस्त से बच्चे बीमार हो रहे हैं।

बच्चों की संख्या कम
आष्टा,इछावर सहित अन्य ब्लॉकों में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या ज्यादा है। लेकिन बच्चों की संख्या कम है। ज्यादातर बीमारियां अशुद्ध खाद्य पदार्थोंं एवं अशुद्ध जल के कारण हो रही हैं।
डा अमृतलाल मरावी सीएमएचओ सीहोर

शिक्षा विभाग नये शिक्षा सत्र के कामों में उलझा हुआ है। इस कारण मेडीकल जांच के कैम्प नहीं लगा सकता है। एक अगस्त के बाद हर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसके निर्देश सभी स्कूलों को जारी किए जा रहे हैं।
-डा महेश व्यास,जिला शिक्षाधिकारी

Add Fav Set Default Go Top
प्रिंट ईमेल Bookmark and Share
 
 
 
 
      write to the editor
Write here:
(Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
       more news in Sehore
 
 
Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal