| |
|
अफसरों ने कराया इंतजार
पठारी। करीबी ग्राम बंद्रावठा में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर ग्रामीण जनता के लिए परेशानी भरा रहा। इस शिविर में अधिकारी काफी देर से आए, जिससे गर्मी और उमस भरे माहौल में जनता को लंबा इंतजार करना पड़ा। शिविर में कुल 164 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 132 का मौके पर निराकरण किया गया।
सुबह करीब 11 बजे से आयोजित इस शिविर में अधिकांश विभागीय अफसर दोपहर तक नदारद रहे। पंडाल में बंद्रावठा सहित आसपास के अन्य गांवों की जनता आवेदन देने के लिए बैठी हुई थी और अफसरों के लिए रखीं अधिकांश कुर्सियां खाली थीं।
मंच संचालनकर्ता माइक पर प्रत्येक अधिकारी का नाम बोलकर अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। लेकिन अधिकांश अफसर गायब थे। यह इंतजार लंबा होते देख अनेक ग्रामीण शिविर से निराश होकर लौट गए थे। प्रभारी कलेक्टर एससी शुक्ला के आने के बाद अन्य अधिकारी भी धीरे-धीरे शिविर में पहुंच गए। इसके बाद शिविर की कार्यवाही प्रारंभ हुई। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 184 मरीजो की जांच की गई।
दोपहर बाद आए अधिकारी शिविर में प्रभारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एडिशनल एसपी दोपहर बाद 2.48 बजे पहुंचे। उनके कुछ देर पूर्व अजाक, खाद्य, उद्यानिकी, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के अधिकारी पहुंचे थे। जबकि लोनिवि, आरईएस, सिंचाई, शिक्षा, सहकारिता विभाग के विभागीय प्रमुख एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिविर में नहीं पहुंचे।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|