| |
|
दलहन व तिलहन की बुवाई में जुटे किसान
भीलवाड़ा। मानसून के दगा देने के बाद अब जिले में किसान दलहन व तिलहन की बुवाई में जुट गए हैं। वहीं कपास की लक्ष्य से अधिक तथा अन्य जिन्सों की दो लाख हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बुवाई से कृषि विभाग राहत महसूस कर रहा है।
कृषि अनुसंधान अधिकारी राजाराम सुखवाल ने बताया कि छिटपुट बारिश के चलते कुछ गांवों में किसानों ने कपास की बुवाई पर ज्यादा ध्यान दिया है। निर्धारित लक्ष्य 13 हजार हैक्टेयर के मुकाबले 40 हजार हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। अच्छी बरसात नहीं होने पर कुछ तहसीलों में किसान दलहन व तिलहन की बुवाई करने लगे हैं। हालांकि आंकड़ा लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया। मक्का का बुवाई लक्ष्य पौने दो लाख हैक्टेयर के मुकाबले एक लाख पांच हजार ही हो पाया। इसमें भी 40 प्रतिशत फसल के खराबा या कम उत्पादन का अनुमान है।
औसत 89 एमएम वर्षा जिले में 23 जुलाई सुबह आठ बजे तक औसत 89 एमएम बारिश हुई। सबसे कम 21 एमएम आसीन्द में तथा सर्वाधिक 152 एमएम कोटड़ी में दर्ज की गई। जबकि बनेड़ा में 107, भीलवाड़ा में 85, हुरड़ा में 64, जहाजपुर में 50, माण्डल 105, माण्डलगढ़ 95, रायपुर 94, सहाड़ा 143, शाहपुरा 107 तथा बिजौलियां में 47 एमएम बारिश हुई।
गोदामों में जमा खाद बारिश के अभाव में खाद की खपत कम हो पाई है। ऎसे में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के गोदामों में खाद के भण्डार पड़े हैं। संचालक रामप्रकाश तेली ने बताया कि भीलवाड़ा में खाद का उठाव बहुत कम रहा है।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|