| |
|
प्रदूषण समाज के लिए अभिशाप
बेगमगंज। ग्रामीण युवा केन्द्र बेगमगंज द्वारा पर्यावरण प्रदूष्ाण बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जन शिक्षण संस्थान के ब्लाक समन्वयक पृथ्वीराज ठाकुर ने की और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज तरह-तरह की बीमारी जैसे कैन्सर, हार्टअटैक, किडनी और त्वचा संबंधी रोग पर्यावरण प्रदूष्ाण की ही देन है।
सजग रहना चाहिए जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित वार्ड 4 के प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षिका इसरत खान ने पर्यावरण प्रदूष्ाण संबंधी कई जानकारियां दीं। वहीं जागृति कला मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पर्यावरण प्रदूष्ाण को समाज के प्रति एक बड़ा अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि इसे रोकने हमें हमेशा सजग रहना चाहिए। आने वाले समय में पर्यावरण प्रदूष्ाण मानव समाज के लिए ही नहीं बल्कि हर प्राणी व प्रकृति के लिए बहुत बड़ा खतरा बनकर सामने आ सकता है।
ग्रामीण युवा केन्द्र बेगमगंज के युवा समन्वयक सुभाष्ा रैकवार ने कहा, पर्यावरण प्रदूष्ाण को रोकने में वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान है। पेड़ों की कटाई रोकें और हर व्यक्ति को पेड़ लगाना अपना कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण प्रदूष्ाण के कारण हर प्राणी का जीवन खतरे में है।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|