| |
|
बस में मिले शव से सनसनी
सुजानगढ़। गुजरात के सूरत से शुक्रवार सुबह 11 बजे सुजानगढ़ पहुंची एक निजी बस में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बस के आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त नागौर जिले के गांव रानीसर निवासी गोपाल (30) के रूप में हुई है।
कस्बे में कृषि उपज मण्डी समिति के पास सतगुरू होटल के सामने खड़ी बस की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों ने बस मालिक व चालक को 28 नम्बर सीट पर शव पड़ा होने की जानकारी दी।
चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस का निरीक्षण किया तो युवक की जेब से दवा मिली और नाक से खून भी बह रहा था। पुलिस ने सूरत में बस एजेंटों सम्पर्क किया तो उन्होंने शव के कपडे व हुलिया के आधार पर उसकी शिनाख्त रानीसर के गोपाल के रूप में की। पुलिस के अनुसार गोपाल सूरत के कामचेत चौराहे से गुरूवार को डेढ़ बजे नागौर के लिए रवाना हुआ था। संभवतया नागौर से पहले उसकी मौत हो जाने के कारण वह निर्घारित स्थान पर उतर नहीं पाया।
बस में पीछे की सीट पर बैठा होने के कारण उसकी ओर किसी यात्री का भी ध्यान नहीं गया। शाम को मृतक के पिता रूड़ाराम सुजानगढ़ पहुंचे। पुलिस उप अधीक्षक नितेश आर्य की मौजूदगी में बिना पोस्टमार्टम करवाए शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से बीमार चल रहा था।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|