| |
|
आचार संहिता का उल्लंघन!
सादड़ी । पालिका चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बावजूद अभयारण्य के सहायक वन संरक्षक पद पर कुमारस्वामी गुप्ता ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने उदयपुर के उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेशों की अनुपालना में सादड़ी कार्यालय पर उपस्थिति देकर पद भार ग्रहण किया। कुम्भलगढ वन्यजीव अभ्यारण्य में सहायक वन संरक्षक के पद पर मोरध्वजसिंह कार्यरत थे। उनका तबादला हाल ही प्रतापगढ़ के बेंगू अभयारण्य में सहायक वन संरक्षक पद पर किया गया है। वे नए पदस्थापित एसीएफ के इन्तजार में थे। निर्वाचन आयोग ने गुरूवार से बीस अगस्त तक के लिए आचार संहिता लागू कर दी। इधर, शुक्रवार को सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यभार सम्भालने उदयपुर से कुमारस्वामी गुप्ता यहां पहुंच गए। सहायक वन संरक्षक एम. डी. सिंह ने उनसे आचार संहिता के कारण जिला प्रशासन से रायशुमारी करने के बाद पदभार ग्रहण करने की बात कही, लेकिन उन्होंने उदयपुर के उपमुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेशों का हवाला देते हुए कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जयपुर के सोलह जुलाई को दिए गए निर्देशों की अनुपालना मे कार्यभार ग्रहण किया।
इन्होंने कहा
गुप्ता का तबादला कुम्भलगढ़ अभयारण्य में किया गया है। आदेशों की अनुपालना में एसीएफ ने पदभार संभाला है।राहुल भटनागरउप मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, उदयपुर
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|