| |
|
अधिक पौधे लगाकर बचाएं पर्यावरण
हरदा. हरियाली महोत्सव के तहत गांव कुकरावद में विकसित किए जा बगीचे में स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ पौध रोपण करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी।हरदा. करीबी गांव कुकरावद में शुक्रवार को हरियाली महोत्सव के तहत कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण बचाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि बेतहाशा कट रहे जंगलों के चलते मौसम चक्र में बदलाव हो रहा है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों से खेत की मेड़ पर फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. यामिनी मानकर, नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, जनपद अध्यक्ष रेखा हिरे, जिपं सदस्य सुप्रिया पटेल, कलेक्टर जान किंग्सली, जिला पंचायत सीईओ आरएन शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर किंग्सली ने कहा कि वृक्ष लगाने और उन्हें बचाने से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसी के साथ आने वाले वर्षो में फलदार पौधे लोगों की कमाई का जरिया भी बनेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मानकर, नपाध्यक्ष टाले ने किसानों से खेतों की नरवाई नहीं जलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है तथा आसपास लगे पेड़ भी जल जाते हैं। जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत विकसित किए जा रहे आठ एकड़ उद्यान का संचालन स्वसहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इसमें सब्जियां उगाई जाएंगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। उद्यान में अलग-अलग किस्म के पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम में जनपद सीईओ प्रवीण इवने, सरपंच संजय सेमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|