| |
|
कॉलेज के ताला लगाया
मंडावा। एसएफआई की ओर से फीस वृद्धि के विरोध में आन्दोलन के पांचवें दिन छात्रों ने मंडावा कॉलेज के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाकर ताला खुलवाया। ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने पुलिस प्रशासन पर छात्रों को कॉलेज परिसर से जबरन बाहर निकालने के आरोप लगाया।
इसके बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद छात्रसभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। सभा को छात्र नेता सुरेन्द्र बराला, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुलहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चाहर, रामचन्द्र टोडरवास, विक्रम दुलड़ ने भी विचार व्यक्त किए। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य राजेन्द्रप्रसाद किरोडिया ने बताया कि कॉलेज प्रबंध समिति की आपात बैठक शनिवार को होगी। इसमें मंडावा शिक्षण संस्थान कोलकाता के मार्गदर्शन प्राप्त कर निर्णय किया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई की निंदा नवलगढ़. एसएफआई ने मंडावा में छात्रों से किए गए व्यवहार की निंदा की है। एसएफआई ने इस संबंध में शुक्रवार को यहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|