Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Mon, Sep 06, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Videos | Forum | SMS Alert
Photo Gallery Epaper पाक में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों की मौत • राजस्थान के 15 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार • ग्वाटेमाला : भूस्खलन से 40 की मौत, 80 दबे • बिहार : नक्सलियों ने बंधक पुलिसकर्मियों को रिहा किया • आईसीसी ने पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी अकमल से पूछताछ की • चंडीगढ़ में एनआरआई की कोठी से 23 हथियार बंद लोग पकड़े गए |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Ajmer
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट
नाले में बहे पांच मासूम, तीन लापता
 

मदनगंज-किशनगढ़। आजाद नगर क्षेत्र से गुजरने वाले विराटनगर नाले ने शुक्रवार को क्षेत्रवासियों को दुख के समन्दर में डुबो दिया। बरसात के बाद उफने नाले में पांच मासूम बह गए। काफी मशक्कत के बाद दो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लापता हैं। लापता बच्चों में दो सगे भाई और तीसरा उनका साथी है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया। नाले के पानी व गुंदोलाव तालाब में देर रात तक बच्चों की तलाश जारी रही लेकिन सफलता नहीं मिली।

आजाद नगर देव डूंगरी निवासी भागचंद वैष्णव (10), उसका छोटा भाई सुनील उर्फ कुलदीप (8), गोलू शर्मा उर्फ विकास (8), उसका छोटा भाई निर्मल (7) बरसात में नहा रहे थे। चारों नहाते हुए नाले की तरफ रवाना हो गए। पड़ोस से नवीन काठात (11) एवं सूरज यादव (8) भी उनके पीछे हो लिए। सभी क्षेत्र से बहने वाले बिना मुंडेर के विराट नगर नाले के किनारे खडे हो गए। इस दौरान पानी का तेज बहाव भागचंद, सुनील, गोलू, निर्मल एवं सूरज को बहा ले गया। यह देख पास खडे नवीन ने चीख-पुकार शुरू कर दी। शोर सुनकर क्षेत्र के कई लोग मौके पर आ गए। नाले में पानी के बहाव के दौरान पहाडियों के बीच फंसा सूरज नजर आ गया। जिसे उन्होंने तत्काल बाहर निकाल लिया। इसके थोड़ी ही दूर कुलदीप भी दिखाई दे गया। लोगों ने मशक्कत के बाद उसे भी बाहर निकाल लिया। पानी का बहाव तेज होने से भागचंद, गोलू, निर्मल आगे बह गए। लोगों ने क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

हादसे के बाद नाले के प्रत्येक क्षेत्र पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। जगह-जगह लोग नाले में कूद कर लापता बच्चों को खोजते रहे। नाले के भराव क्षेत्र गुंदोलाव झील में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड एवं पुलिस गुंदोलाव झील पहंुच गए। फायर बिग्रेड कर्मचारी एवं नगर परिषद के गोताखोर देर शाम तक गुंदोलाव झील में लापता बच्चों को खोजने में जुटे रहे लेकिन निराशा हाथ लगी। हादसे के बाद लापता बच्चों के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

इनका कहना है
तीन बच्चे लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। खोजबीन के लिए नगर परिषद, फायर ब्रिगेड एवं पुलिस के जवान लगा रखे हैं। नाले के कई किनारों पर लाईटें भी लगाई गई हैं ताकि बच्चे कहीं फंसे हो तो नजर आ जाए।
कृष्णावतार त्रिवेदी, उपखंड अधिकारी, किशनगढ़

Add Fav Set Default Go Top
प्रिंट ईमेल Bookmark and Share
 
 
 
 
      write to the editor
Write here:
(Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
       more news in Ajmer
 
 
Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal