Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Fri, Sep 10, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Videos | Forum | SMS Alert
Photo Gallery Epaper उत्तरप्रदेश : बाराबंकी में दीवार ढहने से बच्चे समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत • कैलीफोर्निया में विस्फोट से कई घरों में फैली आग • रूस : आत्मघाती हमले में मृतकों की 16 हुई • सुप्रीम कोर्ट ने दी 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के आरोपी अबु सलेम के खिलाफ आपराधिक कानून के तहत मुकदमे की मंजूरी • रिजवानुर रहमान मामले में पुन: सीबीआई जांच के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Khargon
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट
आज से चातुर्मास स्थापना
 

खरगोन। पग-विहार कर देशभर में धर्म का प्रचार कर रहे दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन आचार्य एवं साधु-साघ्वियां 24 जुलाई से चातुर्मास स्थापना कर चार माह के लिए एक ही स्थान पर रूककर धर्माराधना करेंगे। जैन शास्त्रों के अनुसार साधुगण आष्ााढ़ शुक्ल चतुर्दशी की रात्रि के प्रथम प्रहर में पूर्व आदि दिशाओं में प्रदक्षिणा क्रम से लघु चैत्य भक्ति चार बार पढ़कर सिद्ध भक्ति, योग भक्ति, पंचगुरू भक्ति और शांति भक्ति करते हुए आचार्य आदि साधुओं को वर्षायोग ग्रहण कराते है। चातुर्मास अवधि आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी से कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की पश्चिम रात्रि तक मानी जाती है। श्रावण कृष्णा चतुर्दशी तक चातुर्मास होना अनिवार्य है।

इस दृष्टि से इस बार 24 से 29 जुलाई तक चातुर्मास स्थापना हो सकेगी। अधिकांश साधुगण 25 जुलाई को मंगल कलश स्थापना के साथ चातुर्मास का शुभारंभ करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जैन समाज अभादि जैन शास्त्री परिषद के प्रचार मंत्री डॉ.नरेन्द्र जैन ने बताया कि प्रमुख दिगंबर जैनाचार्य श्री वर्घमान सागर महाराज अपने संघ के साथ कोलकत्ता, आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज संघ सहित बीना बारहा मप्र तथा आचार्य श्री विराग सागरजी महाराज संघ सहित लोहारिया राजस्थान में चातुर्मास करेंगे। इस प्रकार अन्य जैनाचार्य भी देशभर के विभिन्न स्थानों पर चातुर्मास करेंगे।

अष्टाह्निका पर्व पर विशेष पूजा
सनावद. यहां 18 जुलाई से आरंभ हुए अष्ठाह्निका पर्व के तहत प्रतिदिन अभिषेक व नित्य नियम पूजा के साथ दोपहर में नंदीश्वर महामंडल विधान की विशेष पूजा चल रही है। श्री समवशरण दिगंबर जैन कांच मंदिर में नंदीश्वर दीप विधान एवं पंचमेरू पूजा के लिए द्रव्य सामग्री कल्पना बसंत पंचोलिया एवं माया प्रकाशचंद जैन ने प्रदान की है। डॉ. नरेन्द्र जैन व पवन जैन ने बताया पूजा की विधि सुशील कुमार द्वारा की जा रही है। मांगलिक भवन में पूजा विधान के साथ विराग शास्त्रीजी के प्रवचन भी हो रहे है। पर्व का समापन 25 जुलाई को होगा। 26 जुलाई को वीर शासन जयंती पर्व के उपलक्ष्य में रथयात्रा निकाली जाएगी।

Add Fav Set Default Go Top
प्रिंट ईमेल Bookmark and Share
 
 
 
 
      write to the editor
Write here:
(Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
       more news in Khargon
 
 
Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal