Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Fri, Sep 10, 2010
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Videos | Forum | SMS Alert
Photo Gallery Epaper उत्तरप्रदेश : बाराबंकी में दीवार ढहने से बच्चे समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत • कैलीफोर्निया में विस्फोट से कई घरों में फैली आग • रूस : आत्मघाती हमले में मृतकों की 16 हुई • सुप्रीम कोर्ट ने दी 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के आरोपी अबु सलेम के खिलाफ आपराधिक कानून के तहत मुकदमे की मंजूरी • रिजवानुर रहमान मामले में पुन: सीबीआई जांच के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Karauli
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट
हादसों में तीन की मौत
 

हिण्डौन सिटी। यहां राजकीय महाविद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई। श्रीमहावीरजी स्टेशन पर गेटमैन के पद पर कार्यरत सूरौठ निवासी शेर सिंह किसी कार्य से स्टेशन से सूरौठ जा रहा था। तभी महाविद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और शेर सिंह को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकारशुक्रवार सुबह झारेड़ा फाटक से मण्डवरा फाटक के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरकारी शिक्षक अजीतपुर थाना टोडाभीम निवासी रामजी लाल पुत्र मोला मीणा की टे्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कटकड़. फैलीकापुरा गांव में कुत्ते के काटने से घायल हुए एक बालक की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव निवासी हरदयाल मीणा का दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार को एक कुत्ते ने पिछले दिनों काट लिया था। घायल मनीष का परिजनों ने करौली एवं जयपुर में उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

Add Fav Set Default Go Top
प्रिंट ईमेल Bookmark and Share
 
 
 
 
      write to the editor
Write here:
(Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 
 
       more news in Karauli
 
 
Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
http://festivals.patrika.com | http://travel.patrika.com | http://cricket.patrika.com
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal