| |
|
सीसी रोड पर डाली मुरम, लोग परेशान
पिपरई। कस्बे में कुछ जगह सीसी रोड के ऊपर मुरम डाल दी गई है। इस कारण कस्बेवासियों को वहां से निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में तकिया मौहल्ला ईदगाह रोड एवं चिकमंगलूर चौराहे के अहिरवार मौहल्ले की सीसी रोड पर मुरम डाल दी गई है।
बारिश होने के कारण यह मार्ग कीचड़ से सन गया है। मुरम के कारण पानी का निकास बंद हो जाने से आसपास के घरों में पानी भर गया है। वहीं कस्बे के पंचायत चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, रामलीला मैदान आदि स्थानों पर भी बारिश के कारण कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रही है। इस कारण कस्बेवासियों को इन रास्तों से निकलते समय काफी परेशानी आ रही है।
मरम्मत कराई जाएगी सीसी रोड पर मुरम किसनी डाली या डलवाई है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जब भी सीसी रोड का कार्य आता है तो इनकी मरम्मत करवाई जाएगी। शांतिलाल जैन, सरपंच, पिपरई
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|