| |
|
जेठमलानी के सामने तुलसी
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह के सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ प्रक्ररण में सलाखों के पीछे जाने के बाद बचाव के लिए ख्यातिनाम वकील राम जेठमलानी के आगे आने के बाद केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रतिष्ठित वकील केटीएस तुलसी की सेवाएं लेने का फैसला किया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खासे करीबी माने जाने वाले शाह इस मामले में सीबीआई के आरोपपत्र दाखिल करने के बाद इन दिनों साबरमती जेल में हैं तथा सात अगस्त तक न्यायिक हिरासत में उनसे सीबीआई पूछताछ कर रही है। रविवार को गिरफ्तारी के बाद शाह के पक्ष में अदालत में खड़े होने के लिए जेठमलानी आननफानन में अहमदाबाद पहुंचे थे।
जेठमलानी इस समय राजस्थान से राज्यसभा में भाजपा के सदस्य हैं। जानकारों के अनुसार इस मामले में सीबीआई ने अपना पक्ष रखने के लिए तुलसी का चुनाव किया है। तुलसी सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ प्रकरण से भलीभांति वाकिफ हैं। वह इस मामले में उच्चतम न्यायालय में गुजरात सरकार के वकील रह चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मोदी के रवैए को देखते हुए उन्होंने गुजरात सरकार का साथ छोड़ने का फैसला किया था।
उस समय तुलसी ने साफ किया था कि किसी भी पुलिस अधिकारी को किसी की हत्या करने का हक नहीं है। तुलसी ए श्रेणी के आतंककारियों के अभियोजन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वह ऑपरेशन ब्लैक थंडर, तलवाड़ा बैंक डकैती, मुम्बई व कोलकाता धमाकों तथा राजीव गांधी हत्या जैसे खासे चर्चित मामलों में वकील की भूमिका अदा कर चुके हैं।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|