| |
|
कार ने दस को रौंदा, चार मरे
सूरत। पांडेसरा बमरोली रोड खाड़ी पुल के पास गुरूवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने सड़क से गुजर रहे दस से अधिक राहगीरों को चपेट में ले लिया। इनमें से चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। कार चालक को स्थानीय लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
नानपुरा टिमलियावाड कदमपल्ली अपार्टमेंन्ट निवासी अतीक शाह गुरूवार सुबह दस बजे नीले रंग की çस्फ्ट कार (जीजे 5 सीएफ 5776) लेकर पांडेसरा स्थित अपने श्रेयस टेक्स कारखाने के लिए रवाना हुआ। तभी बमरोली रोड स्थित खाड़ी पुल के पहले महालक्ष्मी इंडस्ट्रियल सोसायटी के बाहर सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे घबराए अतीक ने भागने की कोशिश की लेकिन इसी चक्कर में कार की स्पीड बढ़ गई और कार अनियंत्रित हो गई। फिर जो भी कार के सामने आया वो बचा नहीं।
एक के बाद एक राहगीर कार की चपेट में आने लगे। उसके बाद कार डिवाइडर से टकरा कर रूक गई। सीन को देखकर गुस्साए लोगों ने कार पर हल्ला बोल दिया। चालक को बाहर निकालकर खूब पीटा। कार के शीशे और बोनट तोड़ डाले। सूचना मिलते ही खटोदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार चालक को हिरासत में लेकर घायलों को 108 एम्बुलेंस में उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल लाया गया।
हादसे में घायल दो जनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दो गंभीर रूप से घायलों को भर्ती कराया गया लेकिन शाम को दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को हड्डी वार्ड में भर्ती किया गया जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी मृतकों की उम्र 25 से 48 के बीच बताई जा रही है।
घायलों की सूची बमरोली रोड हरीधाम सोसायटी निवासी ज्योत्सना परमार (25), उधना दुर्गानगर निवासी बाबुलाल पटेल (30), राज अम्पायर मंगलदीप सोसायटी रघुनाथ गोहिल (42), बमरोली रोड महालक्ष्मी सोसायटी निवासी शंकर राम पटेल (35), बमरोली रोड पंचशीन नगर निवासी राजन पटेल (24)।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|