| |
|
ब्रिटेन ने कोहिनूर लौटाने का प्रस्ताव ठुकराया
मुंबई। ब्रिटेन ने भारत को कोहिनूर लौटाए जाने की संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कोहिनूर भारत को लौटाने से इनकार करते हुए कहा कि कोहिनूर को लौटाना संभव नहीं है।
एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कैमरन से जब कोहिनूर लौटाने का सवाल किया गया तो एक बारगी तो वे सकपका गए फिर बोले उनसे ऎसा सवाल पहले कभी नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि कोहिनूर यदि भारत को लौटाया जाता है तो ब्रिटिश म्यूजियम खाली रह जाएगा। इसलिए ऎसा संभव नहीं है।
कैमरन ने कहा मझे पता है कि कोहिनूर को वापस उसके मूल जगह पर लौटाए जाने की मांग की जा रही है लेकिन ऎसा होने से यूजियम आने वाल दर्शकों को काफी निराशा होगी। इसलिए कोहिनूर ब्रिटिश म्यूजियम में ही विराजता रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वैज ने कैमरन से आग्रह किया था कि अगर वे अपनी भारत यात्रा के दौरान कोहिनूर लौटाए जाने पर चर्चा करते हैं तो निश्चित रूप से भारतीयों का दिल जीत लेंगे और इस पहल से दोनों देशों के बीच संबंधों को हमेशा के लिए मजबूत कर सकते हैं।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|