| |
|
विश्वविद्यालयों के विकास में हरसंभव मदद: गहलोत
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि विश्वविद्यालयों के विकास में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। सुखाडिया विश्वविद्यालय और प्रदेश के विकास में डा. जोशी की भावनाओं को उनकी सरकार पूरा सम्मान देगी।
मुख्यमंत्री केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री डा. सीपी जोशी के 60 वर्ष पूर्ण होने और प्रोफेसर पद से उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व शुक्रवार को यहां मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में हुए षष्टिपूर्ति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी की मंशा के अनुरूप गहलोत ने सुखाडिया विश्वविद्यालय में ग्रामीण विकास पर अध्ययन और इससे दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर "इंटीग्रेटिव इन्फोर्मेशन रूरल डवलपमेंट सेन्टर" शुरू करने की घोषणा करते हुए इस सेन्टर को प्रतिवर्ष अध्ययन के लिए 23 लाख रूपए की मदद देने का वादा किया। इस सेन्टर को केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार तथा यूएनडीपी के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
इससे पहले डा. जोशी ने सभी का आह्वान किया कि समाज को कुछ देने की भावना रखने से ही देश और निचले तबके का वातावरण बदला जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर सफलता पाने तथा विश्वविद्यालयों में शिक्षा के ढांचे में गुणात्मक तथा परिणामात्मक सुधार करने पर बल दिया। सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आईवी त्रिवेदी, गृहमंत्री शांति धारीवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डा. गिरिजा व्यास, जनजाति मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीय, पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, प्रोफेसर पीसी मालू, प्रोफेसर आरके रॉय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
छात्र एल्युमिनी का गठन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्र एल्युमिनी का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। साथ ही विवि के न्यूज बुलेटिन सार्थक का अतिथियों ने विमोचन किया।
सेवा केन्द्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के ऑनलाइन सेवा केन्द्र का भी उद्घाटन किया, जिससे दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को उनके आवश्यक दस्तावेज विश्वविद्यालय से उपलब्ध होंगे।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|