| |
|
कहीं रिमझिम, कहीं झमाझम
श्रीगंगानगर। अंचल में शुक्रवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। हालांकि सावन में जो उम्मीद की जा रही थी, वही तो अभी अधूरी ही रही। श्रीगंगानगर में दोपहर बाद करीब पौन घंटे में 12 मिमी बारिश हुई। जिले के अनूपगढ़, सादुलशहर व घड़साना के आसपास के इलाके में भी बरसात के समाचार है।
सूरतगढ़ क्षेत्र में सांवलसर व सिंगरासर में जर्बदस्त बारिश से आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उधर हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर जंक्शन में सुबह कुछ देर छींटे गिरे लेकिन टाउन सूखा रहा। जिले के पल्लू क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई।
श्रीगगंानगर शहर में सुबह तीखी धूप रही और इसका असर दोपहर दो बजे तक रहा। हालांकि 12 बजे बाद आसमान में काली घटाएं नजर आने लगी थी, लेकिन बरसने के बजाय तरसाया अधिक। दो बजे के बाद मौसम की एकाएक मेहरबानी हुई और बूंदे गिरने लगी। करीब दस मिनट यह दौर चला। इससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई। अपराह्न पौने चार बजे फिर से मौसम का मूड बदला। देखते ही देखते बूंदाबांदी ने जोर पकड़ लिया।
पौन घंटे तक कभी तेज, कभी हल्की बारिश से रवीन्द्रपथ, गोशाला रोड, पुरानी आबादी, ट्रक यूनियन पुलिया, गगनपथ, कर्नल चीमा मार्ग पर साइडों में पानी इकट्ठा हो गया। कई दिनों बाद हुई बारिश में लोगों ने नहाने का खूब लुत्फ उठाया। बच्चों के टोले गलियों में भरे पानी में छपाक छई करते नजर आए। बारिश थमने के बाद वातावरण में उमस व्याप्त हो गई और इसका असर रात तक बना रहा।
सूरतगढ़/राजियासर. टिब्बा क्षेत्र के गांव सिंगरासर व सांवलसर की गलियों में गत दिनों हुई वर्षा का पानी पूरी तरह सूख ही नहीं पाया था कि शुक्रवार दोपहर फिर भारी बरसात ने गांव को लबालब कर दिया। इससे दोनों गांवों में करीब दो दर्जन मकानों में पानी भर गया व आधा दर्जन से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए। सांवलसर में बुधवार को हुई वर्षा से सामुदायिक केन्द्र के पास दो-तीन फीट पानी भर गया था। इसकी निकासी नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को हुई तेज वर्षा से सामुदायिक केन्द्र मे एक फीट तक पानी भर गया।
वर्षा से रत्तासर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी तीन-चार फीट तक पानी भर गया। गलियों में निकासी नहीं होने के कारण पानी घरों में घुसने लगा। बरसात के दौरान ग्रामीण घरों के आगे बंधे लगाते रहे। ग्रामीण मनीराम कौशिक के अनुसार बरसात से गांव मे तीन-चार फीट पानी भरा है। प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सिंगरासर व सांवलसर में बीस से पच्चीस आंगल पानी बरसने की सूचना है। वहीं चाड़सर, रत्तासर, लधेर में भी पांच से सात आंगल बारिश होने की खबर है।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|