| |
|
गणवेश मेले में नहीं ली रूचि
सेंधवा। पहली से 8 वीं तक की छात्राओं को गणवेश वितरण करने के लिए आयोजित अंतिम गणवेश सह साइकिल मेले में पालक शिक्षक संघ के सदस्यों ने रूचि नहीं दिखाई। वहीं कुछ शिक्षकों ने दबी जुबान से बताया कि दुकानदारों से सेटींग नहीं होने से आज आए पीटीए सदस्यों में से कई ने सौ प्रतिशत क्रय आदेश नहीं दिए।
शुक्रवार को नगर के किला परिसर स्थित मंडी शेड में आयोजित गणवेश मेले में गणवेश की मात्र चार दुकान लगी थी, वहीं साइकिल की केवल एक दुकान लगी थी। इसके साथ ही विकासखंड के कुल 24 जनशिक्षा केंद्र में 640 पालक शिक्षक संघ में से इस मेले में दोपहर 3 बजे तक मात्र 370 पीटीए सदस्य आए थे, इनमें से भी महज 200 की संख्या में पीटीए ने क्रय आदेश दिए है। साढ़े 3 बजे तक मेला समाप्त हो चुका था।
कैसे मिलेगी गणवेश बीआरसी कार्यालय द्वारा जनशिक्षकों के माध्यम से 640 पीटीए को सूचित कर दिया था कि यह अंतिम गणवेश मेला है। इसके बावजूद 50 प्रतिशत के करीब पीटीए के नहीं आने से 10 अगस्त निर्घारित दिनांक तक छात्रों को गणवेश उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पूरा हो पाएगा। संभव नहीं लगता।
गणवेश दुकानों पर शहरी व्यापारी गणवेश मेले में पंजीयन कराने वाले व्यापारी के ही दुकान लगाने का आदेश था, लेकिन सांठ-गांठ के चलते कुछ पंजीयन दुकानों पर लोकल के व्यापारी तैनात थे। 10 अगस्त तक बच्चों के गणवेश वितरण आवश्यक है, जो पीटीए आज नहीं आए है, उनकी शिकायत ऊपर की जाएगी। - लोकेंद्र सोहनी, बीआरसी सेंधवा
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|