| |
|
पांच शिक्षकों को नोटिस
बैतूल। शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच शिक्षकों को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आरके श्रोती ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ निलंबन और वेतन वृद्धि रोके जाने की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त ने भैंसदेही विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पिपलनाकला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक अध्यापक केआर कुबड़े अनुपस्थित पाए गए। माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक रघुनाथ परते भी अनुपस्थित पाए गए। खोमई के जनशिक्षक शैलेष गीद द्वारा स्कूलों की मॉनीटरिंग में लापरवाही करना उजागर पाया गया। तीन दिन के अंदर शिक्षकों से जवाब मांगा गया है।
यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। इधर चिचोली विकासखंड के प्राथमिक शाला उचागोहान में पदस्थ सहायक अध्यापिका सुरूचि उइके एवं प्रधान अध्यापक विजय कुमार आर्य को भी नियमित रूप से स्कूल नहीं आने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|