| |
|
विकास कार्यो को गति मिलना शुरू
सीहोर। वर्षों से उपेक्षित रही शहर की समस्याओं के हल के लिए किए जा रहे प्रयास कुछ ही दिनों में सफल हो जाएंगे। नगर विकास के लिए तैयार यूआईडीएसएसएमटी योजना को केन्द्र सरकार की स्वीकृति जल्द मिलने वाली है। बरसात के बाद शहर की सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा अव्यवस्था से मिलेगी निजातशहर के लोगों को दलदल गड्ढों वाली सड़कों से नपाध्यक्ष एवं पार्षदों के सार्थक प्रयास से बरसात बाद राहत मिलेगी।
बरसात पार पांच करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। यूआईडीएसएसएमटी योजना को स्वीकृति मिलने पर पेयजल समस्या एवं सीवेज लाइन को हल करने करीब 17 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए नपाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से सम्पर्क कर स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया गया है। उम्मीद की जा रही है एक दो माह में केन्द्र सरकार की योजना को स्वीकृति मिल जाएगी। कीचड़ पानी से परेशान यात्रियों के लिए बस स्टैंड बनने से राहत मिलेगी। 36 लाख की लागत से बन रहे बस स्टैंड फर्श का करीब पचास प्रतिशत काम हो चुका है।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|