| |
|
पर्यावरण शुद्धता को वृक्ष सबसे बड़ा धन
बालोतरा । राजस्थान पत्रिका, तेरापंथ युवक परिष्ाद, महावीर इंटरनेशनल असाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उ.प्रा.वि. छात्र में हरयालो राजस्थान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 51 नीम के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में तेरापंथ सभा अध्यक्ष मांगीलाल डी.भसंाली ने कहा कि पर्यावरण शुद्धता के लिए वृक्ष ही सबसे बड़ा धन है। महावीर इंटरनेशनल असाड़ा के अध्यक्ष मांगीलाल जी.भंसाली ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान से पूरे प्रदेश में पौधरोपण के प्रति आमजन में जागृति आई है। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ललित छाजेड़, प्रधानाध्यापक जेठूसिंह, महावीर इंटरनेशनल मंत्री प्रवीण जैन, तेयुप मंत्री गुलाब जीरावला, इंद्रमल भंसाली ने भी विचार व्यक्त किए।
सिवाना. हरित राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को स्थानीय रा.उ.मा. विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों ने पचास पौधे लगाए तथा एनएसएस प्रभारी रूगनाथराम चौधरी ने पौधो की परवरिश करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि पौधे पर्यावरण की धुरी है। तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह सोनी ने छात्रों को पौधों की मित्र समझकर नियमित देखभाल करने की सलाह दी। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी हनवंतसिंह मवड़ी संस्था प्रधान ओमप्रकाश अरोड़ा, पुखराज ओझा, अनिल सोनी,रमजान खां पठान, कैलाश सैन उपस्थित थे। मोकलसर. राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान एवं शिक्षा समिति सेला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेला परिसर में पौधरोपण किया गया। शुक्रवार सवेरे 9 बजे सेला सरपंच गेबाराम मेघवाल एवं नोडल अधिकारी सेला अमराराम बारड ने नीम का पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात सचिव गणपतसिंह, दिलीपसिंह राठौड़, पुरखाराम समेत विद्यालयीय छात्र छात्राओं ने खड्डे खोदकर विभिन्न प्रजातियों के एक सौ पौधे रोपित किए।
सिणधरी. सिणधरी पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थिम मेघवाल समाज छात्रावास परिसर में रविवार को राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष विशनाराम फड़ौदा, महामंत्री सुरताराम मेघवाल, कृषि मंडी सदस्य केशाराम मेघवाल होंगे।
|
|
| |
| |
|
|
| |
| |
|
|
|
|
Comments are moderated. Comments that include profanity or personal attacks or other inappropriate comments or material will be removed from the site. Additionally, entries that are unsigned or contain "signatures" by someone other than the actual author will be removed. Finally, we will take steps to block users who violate any of our posting standards, terms of use or privacy policies or any other policies governing this site.
|